भगवानपुर: धीर मजरा गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दो लोग हुए घायल
भगवानपुर थाना क्षेत्र के धीर मजरा में देर रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में जिला सिंह और सुरेश कुमार घायल हो गए है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के फार्मासिस्ट मोहम्मद इकराम और चालक रोहिताश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।