भगवानपुर: हबीबपुर निवादा गांव में ग्राम समाज की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, फिर से कब्जा नहीं करने की दी गई चेतावनी
रुड़की की भगवानपुर तहसील के हबीबपुर निवादा में कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन से की गई थी। जिसके बाद आज प्रशासन की टीम नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता के नेतृत्व में गांव में पहुंची। जिसके बाद जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे को हटवा दिया है। साथ ही फिर से कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी गई है।