प्रतापगढ़: जिला चिकित्सालय में मरीजों को एक ही स्थान पर मिल रही दस्तावेज़ और योजना संबंधी सुविधाएं
जिला चिकित्सालय परिसर में फरवरी माह से शुरू किया गया ई-मित्र एवं आधार सेवा केंद्र आम मरीजों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरा है। इस पहल के बाद मरीजों को अब दस्तावेजों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा, बल्कि अस्पताल में ही उनके जरूरी कार्य तुरंत पूरे हो रहे हैं। इससे न केवल मरीजों का समय बच रहा है, बल्कि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी तेजी से मिल रहा है।