बाह: नंदगांव घाट पर चंबल नदी में मगरमच्छ द्वारा खींचे गए युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं
खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के नंदगांव घाट पर बुधवार को चंबल नदी में नहाते समय एक 18 वर्षीय युवक को मगरमच्छ खींच ले गया। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन दूसरे दिन भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।