बाह: बाह में मोबाइल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में मोबाइल और उपकरण बरामद
थाना बाह पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से 18 एंड्रॉइड मोबाइल, 47 मोबाइल होल्डर और 6 मोबाइल बैटरियां बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतेश और अविनाश, निवासी ग्राम बलईपुर, थाना बाह, आगरा के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी बाह कस्बे के मुख्य चौराहे पर की गई।