बाह: लगातार बारिश से बटेश्वर में मकान ढहा, गृहस्थी का सामान नष्ट
थाना बाह क्षेत्र के गांव बटेश्वर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते एक पक्का आवासीय मकान का कमरा अचानक ढह गया। यह घटना आज सुबह 4:30 बजे हुई, जिसमें दाखश्री, पत्नी राधेश्याम, निवासी बटेश्वर, प्रभावित हुईं। कमरे के ढहने से चारपाई, पंखा, राशन, कपड़े, बर्तन आदि गृहस्थी का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।