बाह: किशोरी की मौत पर हुए बवाल में पिनाहट के दरोगा सुशील कुमार निलंबित
पिनाहट थाना क्षेत्र में किशोरी की संदिग्ध मौत के बाद मचे हंगामे में दरोगा सुशील कुमार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा ने ग्रामीणों और परिजनों की शिकायत पर जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सुशील कुमार को निलंबित कर दिया है।