बाह: जैतपुर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
थाना जैतपुर क्षेत्र के मुकुटपुरा गांव के सौरभ यादव पर पत्नी के साथ मारपीट करने और दहेज की मांग को लेकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने सौरभ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को पुलिस ने सौरभ यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।