बाह: पिनाहट में बाइक दुर्घटना किशोर गंभीर रूप से घायल, आगरा रेफर
पिनाहट कस्बे के अंबेडकर चौराहा स्थित पवन मिल के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना उस समय हुई जब विनीत, पुत्र स्वर्गीय सोनू सविता, जो मोहल्ला मल्हन टूला चाँदनी चौक का निवासी है, सड़क पार कर रहा था तभी बाइक सवार ने अचानक टक्कर मार दी। उसके बाद विनीत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटों का शिकार हो गया।