सांगोद: जगदीशपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर युवक पर किया हमला, पुलिस जांच में जुटी
Sangod, Kota | Jun 14, 2026 कनवास थाना क्षेत्र के जगदीशपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय संदीप धाकड़ शनिवार दोपहर अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही रामचंद्र धाकड़, कमल धाकड़ और चेतन धाकड़ वहां पहुंचे। जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।