मेंटेनेंस के लिए बंद था विक्रमशिला सेतु, पुलिसकर्मी ने वर्दी का रौब दिखाकर पार करने की कोशिश की
भागलपुर: विक्रमशिला सेतु (बेली ब्रिज) पर जिला प्रशासन द्वारा मेंटेनेंस कार्य के मद्देनज़र दो रातों के लिए रात 10 बजे से सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रहे एक पुलिसकर्मी, जो सादे लिवास में था, ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से खुद को पुलिस विभाग का बताते हुए सेतु पार करने देने की मांग की। ड्यूटी पर मौजूद जवान ने प्रशासन के आदेश का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद संबंधित पुलिसकर्मी ने अपना आपा खो दिया और विभाग का रौब दिखाते हुए ड्यूटी पर तैनात जवान के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं।
हालांकि, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का पालन करते हुए किसी भी दबाव में आए बिना संबंधित व्यक