अम्बाला: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद
Ambala, Ambala | Apr 27, 2024 अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मेडिकल शहर के सिविल अस्पताल में करवाया गया। आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले धीरेन पासवान के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। वहीं इससे पहले भी उसके पास से चोरी के 15 मोबाइल बरामद किए गए थे।