प्रधानमंत्री ने काशीवासियों और देशवासियों को 6611.18 करोड़ की 23 विकास परियोजनाओं का सौगात दिया
Sadar, Varanasi | Oct 20, 2024 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे। पीएम मोदी ने पौने पांच बजे सिगरा स्टेडियम पहुंचे जहां वो करीब एक घंटे से ज्यादा रहे। इस दौरान वो सिगरा स्थित स्टेडियम में आयोजित जनसभा से काशीवासियों एवं देशवासियों को 6611.18 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर सौगात दी।