BHU के LBS हॉस्टल के खाने में मिला कीड़ा
Sadar, Varanasi | Oct 20, 2024 बीएचयू के लालबहादुर शास्त्री छात्रावास के खाने में कीड़े निकलने पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। रात के खाने में छात्रों के लिए पनीर की सब्जी बनाई गई थी। इसमें कीड़े देखकर छात्रों ने शोरशराबा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना पर पहुंचे वार्डेन ने खाने की जांच कराई।