पथरिया: पथरिया में पुरानी रंजिश में युवक की कार से हत्या, भाई ने जान बचाई; 6 पर मामला, एसपी पहुँचे
Patharia, Damoh | Oct 18, 2026 पथरिया थाना क्षेत्र के सेमरा बुजुर्ग के पास रविवार शाम पुरानी रंजिश में परम उर्फ चिक्कू यादव (35) की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने बाइक को टक्कर मारकर धारदार हथियारों से हमला किया और कार चढ़ा दी। भाई ने भागकर जान बचाई। एसपी आनंद कलादगी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।