Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

चौपला पुल संघर्ष में योगदान पर डॉ. रवि नागर सम्मानित बरेली। भगवा परिषद एवं भगवा सेवा समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में किसान नेता डॉ. रवि नागर को चौपला पुल संघर्ष में उनकी अहम भूमिका के लिए पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर किए गए संघर्ष के परिणामस्वरूप चौपला पुल आमजन के लिए खोला गया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। इस अवसर पर किसान नेता राजेश शर्मा का भी सम्मान किया गया। डॉ. रवि नागर ने कहा कि किसान एकता संघ की टीम जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रहेगी। उन्होंने चौपला पुल को जनता को समर्पित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में रंजना सक्सेना, संतोष उपाध्याय, सुनील सक्सेना मिलन, दिवाकर आर्य, डॉ. सुबोध अस्थाना, गौरव पाण्डेय, संजय चंद्रा, विनोद राजपूत, गिरीश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में किसान एकता संघ, भगवा परिषद एवं भगवा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने जनहित के कार्यों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। — अवधेश शर्मा, बरेली #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #किसानएकतासंघ

Bareilly, Bareilly | Jun 18, 2026
चौपला पुल संघर्ष में योगदान पर डॉ. रवि नागर सम्मानित बरेली। भगवा परिषद एवं भगवा सेवा समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में किसान नेता डॉ. रवि नागर को चौपला पुल संघर्ष में उनकी अहम भूमिका के लिए पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर किए गए संघर्ष के परिणामस्वरूप चौपला पुल आमजन के लिए खोला गया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। इस अवसर पर किसान नेता राजेश शर्मा का भी सम्मान किया गया। डॉ. रवि नागर ने कहा कि किसान एकता संघ की टीम जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रहेगी। उन्होंने चौपला पुल को जनता को समर्पित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में रंजना सक्सेना, संतोष उपाध्याय, सुनील सक्सेना मिलन, दिवाकर आर्य, डॉ. सुबोध अस्थाना, गौरव पाण्डेय, संजय चंद्रा, विनोद राजपूत, गिरीश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में किसान एकता संघ, भगवा परिषद एवं भगवा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने जनहित के कार्यों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। — अवधेश शर्मा, बरेली #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #किसानएकतासंघ - Bareilly News