उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र में वृंदावन से शराब बरामदगी मामले में आरोपी गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन तकिया टोला में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान वृंदावन तकिया टोला के लखन पासी और दूधनाथ पासी के रूप में की गई है। दोनों गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने रविवार के दिन दोपहर 2:10 में न्यायालय में प्रस्तुत किया।