बहन के घर जन्मदिन समारोह में जा रहे थे तीन युवक, नदी पार करते समय पानी के तेज बहाव में बहे
मैहर- देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़ा रोड में नदी पार करते समय बाइक सवार तीन युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। तीनों युवक अमरपाटन थाना क्षेत्र के निवासी और कुशवाहा परिवार से बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही NDRF और देहात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां युवकों की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पानी के तेज बहाव में मोटरसाइकिल भी बह गई।
डूबने वाले मे 5 साल 7 साल सगे भाई, व 17 का इन्ही बच्चो का मामा है*
मौके पर तहसीलदार आरडी साकेत, टीआई पंचराज सिंह मौजूद
दो शव भी हुए बरामद तीसरे की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी।