गाज़ियाबाद: थाना सिहानीगेट क्षेत्र में महिला से चेन लूटकर फरार हुआ बदमाश, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
थाना सिहानीगेट क्षेत्र स्थित पटेल नगर ए ब्लॉक द्वितीय में राह चलती महिला के साथ चेन लूट का एक मामला सामने आया। इसका वीडियो सोमवार देर शाम करीब साढ़े 7 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसमें एक महिला कुछ सामान ले जाते हुए दिखाई दे रही है। इसी दौरान सामने से आ रहे स्कूटी सवार एक बदमाश ने उनकी चेन छीनकर फरार हो गया।