गाज़ियाबाद: थाना निवाड़ी पुलिस ने ट्यूबवेलों से सामान चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद किया चोरी का माल
थाना निवाड़ी पुलिस टीम ने ट्यूबवेलों से सामान चोरी करने वाले सुनील उर्फ संतू और नरेश उर्फ लाला नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे थाना निवाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।