गाज़ियाबाद: मोदीनगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹11 लाख बरामद
थाना मोदीनगर पुलिस टीम ने चोरी के मामले में फरार चल रहे मो उमर नाम के 1 शातिर अभियुक्त को सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे थाना मोदीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये माल में से 11 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।