गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में संजय नगर और रईसपुर के स्थानीय निवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, ADCP ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन
गाजियाबाद में स्कूल और सरकारी संयुक्त अस्पताल के लिए कट खुलवाने हेतु संजय नगर और रईसपुर के स्थानीय निवासियों ने सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही एडीसीपी ट्रैफिक को ज्ञापन देकर तुरन्त कट खुलवाने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया कि अगर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।