गाज़ियाबाद: लिंक रोड थाना पुलिस ने 1 शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुआ चोरी का एक मोबाइल फोन
थाना लिंक रोड पुलिस टीम ने सोमवार शाम करीब 4 बजे मैनुअल इनपुट, सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मोबाइल फोन चोरी करने वाले योगेश नाम के 1 शातिर अभियुक्त को बन्द पड़े बैंकट हॉल साहिबाबाद डिपो के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।