डिंडौरी: पतेरा टोला में कलेक्टर ने पेयजल समस्या का कराया समाधान, ग्रामीणों संग मिलकर बनाया सोखता गढ्ढा
डिंडौरी जिले के पतेरा टोला में पेयजल की समस्या को लेकर कलेक्टर ने निरीक्षण किया और तत्काल पानी की समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए । दरअसल कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे गांव पहुंचकर पानी की समस्या का निरीक्षण किया और तत्काल समाधान के निर्देश दिए और ग्रामीणों के साथ मिलकर सोखता गढ्ढा बनाया ।