पीरटांड: जैन श्वेतांबर संतों ने की मधुबन स्थित पार्श्वनाथ पर्वत की यात्रा वंदना
मधुबन स्थित जैन श्वेतांबर श्री संघ भोमिया जी भवन में स्थापित भोमिया जी मंदिर के प्रांगण में धूमधाम के साथ गच्छाधिपति श्रुतभास्कर जैनाचार्य श्रीमद विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी महराज आदि ढाणा संत के सानिध्य में संक्रांति पर्व का आयोजन किया गया।आचार्य श्री ने मंत्रोच्चार किया।इसके साथ ही शुक्रवार को पार्श्वनाथ पर्वत की वंदना यात्रा की गई।