पीरटांड: खुखरा थाना क्षेत्र के खंभरबाद में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मासूम की हुई मौत,पुलिस ने शव कब्जे में लिया
खुखरा थाना क्षेत्र के खंभरबाद में गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि माधोपुर के एक ट्रैक्टर में बालू लोड करने के लिए खंभरबाद होते हुए बराकर नदी जा रहा था। इसी बीच खम्हर बाद में एक तीन वर्षीय बच्चे को तीव्र गति से जा रही ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया।जिसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।