पीरटांड: डिजायर कार व बाइक की टक्कर में धावाटांड़ के पास बाइक सवार की हुई मौत
मधुबन थाना क्षेत्र के गिरिडीह डुमरी मार्ग पर धावाटांड़ के पास कार और बाइक की टक्कर में 12 मार्च को बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हुई।पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया।बुधवार को मृतक के घर पर लोगों ने पहुंच सांत्वना दी।बाइक सवार सुरेश मुर्मू बाजार करके अपने घर छछंदो वापस लौट रहा था।इसी दौरान कार ने बाइक को टक्कर मार दिया।