पीरटांड: आदिवासी समाज द्वारा मनाए जाने वाले मरांग बूरु पारसनाथ में बाहा पर्व में जुटेंगे कई राज्यों के लोग
आदिवासी समाज द्वारा मरांग बुरु पारसनाथ में 3 दिवसीय बाहा पर्व में बोंगा बुरु समिति द्वारा 11 मार्च से ही धार्मिक विधियां शुरू हो गई।कार्यक्रम को लेकर दिशोम मांझीथान में वृहत स्तर पर तैयारी की गई।कार्यक्रम में बुधवार को मांझी थान में विशाल धर्म सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन है।इस आयोजन में कई प्रदेशों के लोग जुटेंगे।