जमुई: पकरीबरावां उत्पाद थाना के 2 ASI और 2 होमगार्ड को क्रेटा गाड़ी छोड़ने के लिए ₹5 लाख फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Apr 26, 2026 संतोष कुमार को क्रेटा गाड़ी के साथ पकड़कर छोड़ने के एवज में जमुई पुलिस ने पकरीबरावां उत्पाद थाना के दो ASI और दो होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। साथ ही ASI के घर से फिरौती का डेढ़ लाख रुपया और क्रेटा गाड़ी बरामद किया गया है। उक्त जानकारी जमुई SDPO सतीश सुमन ने रविवार की सुबह 9:00 बजे दी है। इस कार्रवाई से उत्पाद विभाग में हड़कंप मच गई है।