कोईलवर: कोईलवर प्रखंड मुख्यालय पर राजद का धरना, प्रदर्शन शाम 4:30 बजे तक चला
कोईलवर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया, जो शाम करीब 4:30 बजे तक चला। धरने में भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। धरना के प्रभारी पूर्व मेयर आरा सुनील यादव एवं मुख्य वक्ता पूर्व विधायक के बिजेंद्र यादव रहे।