उतरौला: विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने ग्राम सकरा पाठक में ठंड के दृष्टिगत कंबल का वितरण किया
5 जनवरी रविवार दोपहर 3:00 बजे शीतलहर एवं ठंड से बचाव के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा व ब्लाक प्रमुख उतरौला व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा 70 पात्र परिवारों को ग्राम सकरा पाठक में कम्बल वितरण किया गया । इस दौरान तहसीलदार उतरौला व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।