उतरौला: नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सांसद एवं विदेश राज्य मंत्री से मुलाकात कर विकास कार्यों पर की चर्चा
6 जनवरी सोमवार शाम 5:00 बजे नगर पालिका परिषद उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं उतरौला सांसद कीर्तिवर्धन सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास पर चर्चा किया।केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही उन्होंने सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को घर-घर पहुंचने को कहा।