उतरौला: उतरौला थाना क्षेत्र की महिला ने नाबालिक को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का दर्ज कराया केस
थाना प्रभारी उतरौला द्वारा 5 जनवरी रविवार शाम 5:00 बजे बताया गया की थाना क्षेत्र की महिला ने उसकी 17 वर्ष 9 माह की लड़की को एक युवक द्वारा 23 दिसंबर दिन में 11:00 बजे भगा ले जाने की तहरीर दी है। बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।