*शारीरिक शिक्षक पद बढ़ाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट में शारीरिक शिक्षक अभ्यर्थियों ने पद बढ़ाने की माँग को लेकर मुख्यमंत्री, राज्यपाल और शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया और साथ ही पिछली भर्ती में बैठे फ़र्ज़ी अभ्यर्थियों की जाँच कर जल्द से जल्द एसओजी रिपोर्ट पेश करने की माँग की ।
अभ्यर्थियों ने माँग की कम से कम पोस्ट 5000 से अधिक हो और विज्ञप्ति जल्द से जल्द निकालने की माँग की ।
ज्ञापन सौफ़ने में लाडोस्पोर्ट्स एकेडमी अध्यक्ष किशन मालावत, संजय खटीक, कल्पेश खटीक, पारस जाट, कैलाश माली आदि सेकड़ो अभ्यर्थी मौजूद थे ।