राजपुर: महिलाओं का अंगूठा लगवाकर खाद निकाले जाने के मामले में जांच पूरी, क्या कहते हैं एसडीएम
कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित जांच टीम गांव पहुंची। जांच के दौरान महिलाओं के बयान दर्ज किए गए और दस्तावेजों की पड़ताल की गई। जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। इसके बाद एसडीएम ने विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर को भेज दिया है। उधर मामला उजागर होने के बाद से आरोपी चॉइस सेंटर संचालक और उसका भाई फरार है