गभाना: कौरह रूस्तमपुर में ग्रामीणों ने बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
गभाना के कौरह रूस्तमपुर में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कौरह रूस्तमपुर बिजलीघर पहुंचे और कार्यालय व कंट्रोल रूम पर तालाबंदी कर करीब तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।