🇮🇳🇮🇳 जीवन बचाने वाली GRP टीम को DGP रेलवे ने किया सम्मानित 🇮🇳🇮🇳
🚨 आगरा कैण्ट रेलवे स्टेशन पर यात्री की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों का बढ़ाया गया हौसला।
दिनांक 09.09.2026 को आगरा कैण्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-05 पर साबरमती एक्सप्रेस के पहुंचने के दौरान एक यात्री का पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। यात्री चलती ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे ट्रैक की ओर जाने लगा।
प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात उ0नि0 अंकुज धामा, मु0आ0 सत्येन्द्र सिंह एवं आरक्षी लवकुश ने अदम्य साहस, तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना यात्री को सुरक्षित बचा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी पुलिसकर्मियों के इस साहसिक कार्य की सराहना की। 👏
🎥 देखें GRP पुलिस की तत्परता और अदम्य साहस का वीडियो, जिसमें जाबांज पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना यात्री का जीवन बचाया।
🏅 सम्मान पाने वाले GRP पुलिस टीम के जाबांज पुलिसकर्मी
उ0नि0 अंकुज धामा • मु0आ0 सत�
Auraiya, Auraiya | Sep 11, 2026