करछना: छिवकी पुलिस चौकी के सामने डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, शादी वाले घर में पसरा मातम
औद्योगिक थाना क्षेत्र के मवैया का निवासी यश कुमार पुत्र ज्ञान चंद्र शनिवार सुबह बहन की शादी के लिए सामान लेने नैनी गया था। जहां से लौटते समय 9:30 बजे के करीब छिवकी पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार डंफर युवक को कुचल दिया और मौके पर मौत हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम भेज दिया।