करछना: नैनी क्षेत्र के TSL के पास ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
घटना प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के TSL के पास की है जहां पर आज शनिवार को ट्रक की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है, तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,बताया गया कि मृतक व्यक्ति लवायन कला के मवैया गांव के रहने वाले हैं,पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।