पाली: 8 साल के प्यार में 3 साल पहले शादी करने वाली पत्नी बंगरिया से पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ हुई फरार, वीडियो हुआ वायरल
Pali, Lalitpur | May 26, 2026 8 साल के प्यार में 3 साल पूर्व शादी करने वाली एक युवक की पत्नी मायके जाने का बहाना बनाकर लगभग 3 लाख के जेवरात लेकर पति को धोखा देकर ग्राम बंगरिया से फरार हो गई। उक्त मामले में पीड़ित पति ने पाली पुलिस से जांच कार्यवाही की मांग की है। उक्त मामले का वीडियो मंगलवार सुबह करीबन 9:00 बजे से वायरल हो रहा है।