गिधौर: गिद्धौर लॉर्ड मिंटो टॉवर चौक के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक क्षतिग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा
Gidhaur, Jamui | Apr 11, 2026 गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर लार्ड मिंटो टॉवर चौक के पास शनिवार को 7 बजे के लगभग ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक ट्रक के नीचे फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार बाल-बाल बच गया। घायल बाइक चालक की पहचान प्रतापपुर निवासी मोहम्मद निसार उद्दीन के रूप में हुई है। सूचना पर गिद्धौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।