फुल्लीडूमर: रामसरैया सिंचाई बियर के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक जख्मी, बांके बिहारी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती
रामसरैया-कदवारा मार्ग में रामसरिया सिंचाई बियर के समीप सड़क दुर्घटना में कदवारा गांव के एक बाइक पर सवार सोनू कुमार एवं संतोष कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें बेहोशी की हालत में रविवार की रात करीब 9:30 बजे सोनू सहित दोनों को खेसर बाजार के बांके बिहारी मेमोरियल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टर आमिर कुमार ने दोनों ज़ख्मियों का इलाज शुरू किया।