गढ़ी: बांसवाड़ा स्कूल वैन हादसे के बाद गढ़ी में प्रशासन ने किया अलर्ट, स्कूल संचालकों को दिए सख्त निर्देश
Garhi, Banswara | Jul 30, 2026 बांसवाड़ा में हुए सेंट पॉल स्कूल वैन हादसे में एक छात्र की मौत के बाद प्रशासन लगातार अलर्ट मोड में है। गुरुवार दोपहर 2 बजे गढ़ी उपखंड स्तरीय और गढ़ी ब्लॉक की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़ी उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़, डिप्टी बाबूलाल रैगर, थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक शिक्षाधिकारी महेंद्र समाधियां व उपखंड के सभी स्कुल संचालक मौजूद रहे।