कोंडागांव: कोंडागांव में बेमौसम बारिश के साथ गिरे ओले, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान
कोंडागांव में रविवार दोपहर 1 बजे हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश और ओलावृष्टि से फसल को गंभीर नुकसान का खतरा है। अधिकतर किसानों ने मक्के की फसल लगाई है। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में और बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।