दशरथ बने डॉ. राकेश भट्ट तो कैकई बनीं डॉ. ममता कुंवर, अभिनय ऐसा कि पूरा पंडाल हो गया भावुक
अठूरवाल रामलीला में राजा दशरथ और कैकई के प्रसंग ने दर्शकों को भावनाओं के समंदर में डुबो दिया। डॉ. राकेश भट्ट ने राजा दशरथ के किरदार में अपने मार्मिक अभिनय से ऐसी छाप छोड़ी कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं। वहीं डॉ. ममता कुंवर ने कैकई की भूमिका में शानदार अभिनय कर खूब वाहवाही बटोरी।
दोनों कलाकारों की शानदार जुगलबंदी और जीवंत संवादों ने रामलीला के मंच पर ऐसा समां बांधा कि हर कोई अभिनय का कायल हो गया।
न किरदार साधारण, न अभिनय साधारण... मंच पर उतरी ऐसी भावनाएं कि दर्शक भी किरदारों के दर्द में शामिल हो गए
#अठूरवालरामलीला #डॉराकेशभट्ट #डॉममताकुंवर #राजादशरथ #कैकई #रामलीला2026 #देहरादून #उत्तराखंडसंस्कृति