घाटमपुर: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, ग्रामीणों ने हाईवे जाम करने का किया प्रयास
जहांगीराबाद में गुरुवार देर रात 11 बजे ऑटो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के बाद ग्रामीणों ने हाइवे जाम करने का प्रयास किया,पुलिस के समझाने पर ग्रामीण माने, इसके बाद हाइवे पर यातयात बहाल हुआ।