लोहंडीगुडा: लोहण्डीगुड़ा में आयोजित छात्रावास अधीक्षक चयन समिति की बैठक में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल शामिल हुए
जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा कार्यालय में छात्रावास अधीक्षक चयन समिति की बैठक में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल शामिल हुए । आयोजित बैठक में लोहंडीगुड़ा विकासखंड अंतर्गत संचालित कुल 37 छात्रावासों के लिए चयन प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें 15 छात्रावास एवं 22 आश्रम शामिल हैं।