एमपीएल प्रबंधन द्वारा हाइवा मालिकों के साथ किए गए वादों की अवहेलना और कथित हिटलरशाही रवैये के विरोध में हाइवा मालिकों ने शनिवार कि दोपहर 12 बजे अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है। विधायक अरुप चटर्जी के नेतृत्व में सैकड़ों हाइवा मालिकों ने सिंदरी मोड़ से खुशरी मोड़ तक रैली निकाली और एमपीएल रेलवे ट्रैक पर धरना दिया।