राघोगढ़: राघोगढ़ थाने में युवक से मारपीट का मामला, विधायक जयवर्धन ने SP को लिखा पत्र, जांच की मांग
Raghogarh, Guna | Mar 30, 2026 राघोगढ़ थाने में नीरज सैनी नाम के युवक से सामने आए कथित मारपीट मामले में पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने गुना एसपी को पत्र लिखा है। 30 मार्च को दी जानकारी में बीते रोज लिखे पत्र में विधायक ने युवक से मारपीट और अभद्र व्यवहार पर दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने, तीसरे पर कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए। मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है।