मानपुर: जैव विविधता प्रशिक्षण केंद्र ताला मे प्रशिक्षु वनरक्षको को दिया गया वन्यजीव संरक्षण कानून प्रवर्तन का विशेष प्रशिक्षण
Manpur, Umaria | Aug 26, 2026 बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के जैव विविधता प्रशिक्षण केंद्र ताला मे प्रशिक्षु वनरक्षकों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय विषय विशेषज्ञो द्वारा वन्यजीव संरक्षण एवं कानून प्रवर्तन का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ मैदानी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर भी विशेष जोर दिया गया।